फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Ladakh LG inaugurates futsal ground at Spituk Leh

लद्दाख में युवाओं के लिए बड़ा तोहफा: स्पितुक में शुरू हुआ शानदार फुटसल ग्राउंड, एलजी सक्सेना ने किया उद्घाटन

Wed, 30 Sep 2026 04:20 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 30 Sep 2026 04:20 PM IST
सार

लद्दाख के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने स्पितुक में 1.70 करोड़ की लागत से बने फुटसल ग्राउंड का उद्घाटन किया गया।

विज्ञापन
Ladakh LG inaugurates futsal ground at Spituk Leh
उपराज्यपाल वीके सक्सेना - फोटो : X/@LtGovDelhi

विस्तार

लद्दाख के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को स्पितुक में 1.70 करोड़ की लागत से तैयार फुटसल ग्राउंड का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनके सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

विज्ञापन

यूथ मंथ 2026 के समापन समारोह में पहुंचे एलजी
वीके सक्सेना ने यूथ मंथ 2026 के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले एक महीने के दौरान सेवन डिस्ट्रिक्ट्स, सेवन स्पोर्ट्स पहल के तहत लद्दाख के युवाओं को विभिन्न खेलों से जुड़ने के अवसर उपलब्ध कराए गए।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं तक खेल सुविधाओं और अवसरों की समान पहुंच सुनिश्चित करना है। साथ ही इसके जरिए लद्दाख के युवाओं को अपनी प्रतिभा, दृढ़ता और खेल क्षमता प्रदर्शित करने के लिए मंच मिला है।

खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर
उपराज्यपाल ने कहा कि स्पितुक में नया फुटसल ग्राउंड लद्दाख में युवाओं के लिए खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसी सुविधाओं से युवा खेलों में अधिक सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर
उपराज्यपाल ने कहा कि स्पितुक में नया फुटसल ग्राउंड लद्दाख में युवाओं के लिए खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसी सुविधाओं से युवा खेलों में अधिक सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे।

फिट और स्वस्थ लद्दाख का लक्ष्य
सक्सेना ने कहा कि यूथ मंथ युवाओं की भागीदारी और सशक्तीकरण के लिए लंबे समय तक चलने वाले अभियान की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि लद्दाख के युवा केंद्र शासित प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं और सामूहिक प्रयासों से एक फिट, स्वस्थ, कुशल, अनुशासित और खेलप्रेमी लद्दाख का निर्माण किया जाएगा। फुटसल फुटबॉल का तेज गति वाला प्रारूप है, जिसे आमतौर पर छोटे और कठोर मैदान या इनडोर कोर्ट पर खेला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed