फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Ladakh NCC cadet wins silver medal.

Leh- Ladakh: लद्दाख की बेटी सबीका जारा ने रचा इतिहास, शूटिंग में जीता रजत पदक

Wed, 29 Jul 2026 11:56 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 29 Jul 2026 11:56 AM IST
सार

लद्दाख की एनसीसी कैडेट सबीका जारा ने ऑल इंडिया इंटर डायरेक्टरेट स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप 2026 की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

विज्ञापन
Ladakh NCC cadet wins silver medal.
सबीका जारा - फोटो : एनसीसी लद्दाख

विस्तार

एक लद्दाख बटालियन एनसीसी की कैडेट सबीका जारा ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में आयोजित ऑल इंडिया इंटर डायरेक्टरेट स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में रजत पदक जीता है। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाली लद्दाख की पहली युवती बनने का गौरव प्राप्त किया।

विज्ञापन

लेह जिले के चुशोत शम्मा गांव की रहने वाली सबीका ने 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में यह पदक जीता। इस प्रतियोगिता में देशभर के 17 एनसीसी निदेशालयों के कैडेटों ने भाग लिया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने सितंबर 2026 में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित ऑल इंडिया जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल रणदीप सिंह ने इस उपलब्धि पर कैडेट को बधाई दी, जबकि उनका प्रशिक्षण एनसीसी ट्रेनिंग अकादमी नगरोटा में लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed