फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Kulgam: Cattle sheds washed away by flash floods in Devsar

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में आसमानी आफत: देवसर में फ्लैश फ्लड में बहे मवेशी शेड, फसलों को भी भारी नुकसान

Wed, 29 Jul 2026 12:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुलगाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुलगाम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Jul 2026 12:11 AM IST
सार

बारिश के बाद देवसर इलाके के दर्दगुंड गांव में अचानक आए फ्लैश के चलते संपत्ति और कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
Kulgam: Cattle sheds washed away by flash floods in Devsar
अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ से हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में देर शाम हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बारिश के बाद देवसर इलाके के दर्दगुंड गांव में अचानक आए फ्लैश के चलते संपत्ति और कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, बाढ़ के तेज बहाव में दो गौशालाएं बह गईं। इस दर्दनाक हादसे में एक गाय की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस बीच स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पहाड़ी इलाकों से उफान पर आई नदी-नालों के पानी ने आसपास के खेतों और सेब के बागानों को पूरी तरह जलमग्न कर दिया। अचानक आए पानी के कारण किसानों और बागवानों की फसलों को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें सतर्क हो गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ से हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और वास्तविक स्थिति का सटीक ब्योरा सुबह तक साफ हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed