सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Leh Palace, Photo Exhibition, Ladakh Culture

Srinagar News: लेह पैलेस में लद्दाख की विरासत पर लगी फोटो प्रदर्शनी

विज्ञापन
Leh, Leh Palace, Photo Exhibition, Ladakh Culture
फोटो प्रदर्शनी में मेहमानों का आपसी संवादस्रोत - सूचना विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

लेह। लेह पैलेस में बियॉन्ड द पास : द शेयर्ड स्पिरिट एंड एथनिक टेपेस्ट्री ऑफ लद्दाख शीर्षक वाली फोटो प्रदर्शनी रविवार से शुरू हो गई। इसका उद्घाटन संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सचिव समर नंदा ने लद्दाख पर्यटन सचिव संजीत रोड्रिग्स और लद्दाख शिक्षा सचिव भानु प्रभा की उपस्थिति में किया।

राष्ट्रीय संग्रहालय की ओर से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, लद्दाख पर्यटन निदेशालय और फ्लावरिंग धर्म के सहयोग से आयोजित यह प्रदर्शनी लद्दाख की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के केंद्र के रूप में इसकी ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित करती है। प्रदर्शनी में भारतीय संग्रहालय, विक्टोरिया मेमोरियल और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र जैसी कई प्रसिद्ध संस्थाओं के योगदान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें क्षेत्रीय संस्थानों जैसे लद्दाख आर्ट्स एंड मीडिया ऑर्गनाइजेशन, सेंट्रल एशियन म्यूजियम, अनलॉक हुंदरमान, म्यूजियम ऑफ मेमोरीज और सेरजो म्यूजियम की भागीदारी भी है।

आयोजकों ने कहा कि यह प्रदर्शनी लद्दाख की जीवंत परंपराओं, सामूहिक स्मृति और विकसित सांस्कृतिक पहचान में गहन अंतर्दृष्टि प्रदान करती है। यह प्रदर्शनी 15 मई तक लेह पैलेस (स्तर 5) पर जनता के लिए खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed