{"_id":"69f7b317e31849e4130af9cd","slug":"srinagar-dig-held-meeting-gave-orders-drug-smuggling-srinagar-news-c-264-1-udh1007-111002-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के दिए निर्देश
विज्ञापन
बांदीपोरा में डीआईजी एनकेआर । स्रोत पुलिस
विज्ञापन
नॉर्थ कश्मीर रेंज के डीआईजी ने बांदीपोरा का दौरा कर अपराध और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। डीआईजी नॉर्थ कश्मीर रेंज डॉ. विनोद कुमार ने रविवार को जिला का दौरा किया। उन्होंने जिला पुलिस लाइन में पुलिस के अधिकारियों के साथ अपराध व सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
डीआईजी ने पुलिस लाइन में ट्रेड्समेन ब्लॉक का उद्घाटन किया। एसएसपी एजाज अहमद जरगर ने डीआईजी का स्वागत किया। डीएसपी मुख्यालय, एसडीपीओ सुंबल, एसडीपीओ गुरेज, डीएसपी एसओजी हाजिन बांदीपोरा, डीएसपी डीएआर आदि अधिकारी मौजूद रहे। जिले के सभी उप-जिला पुलिस अधिकारियों ने विस्तृत ब्रीफिंग दी। डीआईजी ने सतर्कता बनाए रखने के लिए कहा। उन्होंने जिले में शांति व स्थिरता बनाए रखने के लिए बेहतर तालमेल, खुफिया-आधारित ऑपरेशन और निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे मादक पदार्थों की तस्करी और इन्हें अंजाम देने वालों पर शिकंजा कसें। उन्होंने पुलिस कर्मियों विशेष रूप से एसओजी कैंपों में तैनात कर्मियों के नियमित प्रशिक्षण और तत्परता के महत्व को भी रेखांकित किया ताकि उभरती चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। डीआईजी ने नशे के हॉटस्पॉट क्षेत्रों का दौरा किया और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ संवादात्मक बैठक भी की।
Trending Videos