सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Mehbooba welcomes Hosabale remark on continuing dialogue with Pakistan

महबूबा मुफ्ती बोलीं: 'आप दोस्त बदल सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं, पाकिस्तान से बातचीत के बिना समाधान संभव नहीं'

अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 13 May 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
सार

महबूबा मुफ्ती ने आरएसएस नेता के बयान का स्वागत करते हुए पाकिस्तान से बातचीत को जम्मू-कश्मीर मुद्दे के समाधान का एकमात्र रास्ता बताया। उन्होंने कहा कि संवाद से ही क्षेत्र में शांति और हालात बेहतर हो सकते हैं।

Mehbooba welcomes Hosabale remark on continuing dialogue with Pakistan
महबूबा मुफ्ती
विज्ञापन

विस्तार

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने आरएसएस नेता दत्तात्रेय होसबाले के उस बयान का स्वागत किया है जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत के लिए हमेशा एक रास्ता खुला रखने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के मुद्दों के समाधान के लिए बातचीत ही एकमात्र विकल्प है।

Trending Videos


श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पीडीपी का हमेशा से यह मानना रहा है कि शांति के लिए पाकिस्तान से संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वार्ता जारी रहनी चाहिए क्योंकि इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बयान 'आप दोस्त बदल सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं' का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान से बातचीत जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और इस्राइल जैसे देश भी ईरान के साथ बातचीत के जरिए समाधान की कोशिश कर रहे हैं।

मनमोहन सिंह और वाजपेयी के कार्यकाल में जब संवाद प्रक्रिया चल रही थी, तब जम्मू-कश्मीर में हालात बेहतर हुए थे और हिंसा में कमी आई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि हाल के महीनों में भारत और पाकिस्तान के बीच सेवानिवृत्त अधिकारियों के स्तर पर किसी तीसरे देश में संवाद की प्रक्रिया शुरू हुई है, जो आगे चलकर सकारात्मक परिणाम दे सकती है।

इस बीच उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर की बड़ी जलविद्युत परियोजनाएं एनएचपीसी को नहीं सौंपी जातीं, तो राज्य की आय और रोजगार की स्थिति बेहतर हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed