सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   NCW seeks Home Ministry's nod for opening offices in UTs Srinagar

महिला आयोग की पहल: केंद्र शासित प्रदेशों में NCW खोल सकता है अपने कार्यालय, गृह मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार

अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 19 May 2026 03:13 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बताया कि आयोग देश के सभी केंद्र शासित प्रदेशों में अपने कार्यालय खोलने की योजना पर काम कर रहा है और इसके लिए गृह मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार है।

NCW seeks Home Ministry's nod for opening offices in UTs Srinagar
भाजपा की सह प्रभारी विजया रहाटकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मंगलवार को बताया कि आयोग देश के सभी केंद्र शासित प्रदेशों में अपने कार्यालय खोलने की योजना पर काम कर रहा है और इसके लिए गृह मंत्रालय से अनुमति का इंतजार किया जा रहा है।

Trending Videos


श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के तहत जम्मू-कश्मीर सहित सभी केंद्र शासित प्रदेश एनसीडब्ल्यू के अंतर्गत आते हैं, इसलिए अलग राज्य महिला आयोग की आवश्यकता नहीं है। हालांकि उन्होंने माना कि क्षेत्र में महिलाओं की शिकायतों के निपटारे के लिए स्थानीय स्तर पर व्यवस्था होना मददगार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एनसीडब्ल्यू लगातार जम्मू-कश्मीर में सार्वजनिक सुनवाई (पब्लिक हियरिंग) कर रहा है ताकि महिलाओं की शिकायतों को सुना और उनका समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि आयोग आगे भी नियमित रूप से यहां आकर महिलाओं की समस्याएं सुनेगा और उनके निपटारे के लिए काम करेगा। इसके अलावा एनसीडब्ल्यू प्रमुख ने गुजरात के मोरबी में सामने आए यौन शोषण मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि आयोग ने इस पर स्वतः संज्ञान लिया है और इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed