Twisha Sharma Case: 'ट्विशा के शरीर पर चोट के निशान', परिजनों का आरोप; पति समर्थ के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
Twisha Sharma Case: भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामले में परिजनों ने शरीर पर चोट और संघर्ष के निशान मिलने का दावा किया है। पति समर्थ सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए छह टीमें बनाई हैं, जबकि मामला SIT जांच में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने आरोपी बनाए गए पति समर्थ सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही उसका पासपोर्ट जब्त कराने के लिए पासपोर्ट कार्यालय को पत्र भेजा गया है।
इधर, ट्विशा के परिजनों ने मंगलवार को लगातार सातवें दिन भी शव लेने से इनकार कर दिया। परिजन दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़े हैं। उनका आरोप है कि ट्विशा के शरीर पर कई जगह चोट और संघर्ष के निशान मिले हैं, जिससे उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर संदेह है।
क्या बोले ट्विशा के पिता?
ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा और भाई मेजर हर्षित शर्मा का कहना है कि ट्विशा के सिर में क्लॉटिंग के निशान मिले हैं। शरीर पर चोट और संघर्ष के संकेत भी दिखाई दिए हैं। इसके बावजूद पुलिस आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही है। इसी कारण परिवार दिल्ली एम्स में पोस्टमार्टम कराने का प्रयास कर रहा है।

पति के ऊपर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित
उधर, समर्थ सिंह ने जबलपुर हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है, हालांकि अभी सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है। इससे पहले उसकी अग्रिम जमानत याचिका निचली अदालत से खारिज हो चुकी है। भोपाल पुलिस समर्थ सिंह पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर चुकी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की गई हैं, लेकिन अब तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है।
पढ़ें: ‘ट्विशा वैसी नहीं थी’, सास के बयान पर पिता ने उठाए गंभीर सवाल; दोनों पक्षों में तकरार जारी
गौरतलब है कि नोएडा निवासी 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा की शादी 12 दिसंबर 2025 को अधिवक्ता समर्थ सिंह से हुई थी। 12 मई को ट्विशा बागमुगालिया एक्सटेंशन स्थित ससुराल के मकान की छत पर फंदे से लटकी मिली थी। मायके पक्ष इसे हत्या बता रहा है, जबकि ससुराल पक्ष आत्महत्या का दावा कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मिसरोद एसीपी रजशीन कश्यप के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस ने गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। गिरिबाला सिंह को विशेष अदालत से अग्रिम जमानत मिल चुकी है, जबकि समर्थ सिंह की तलाश जारी है।

कमेंट
कमेंट X