MP: कान्हा में फिर मिला युवा नर बाघ का शव, लगातार हो रही मौतों से टाइगर रिजर्व की सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में
MP: कान्हा टाइगर रिजर्व में मंगलवार को एक युवा नर बाघ मृत मिला। डेढ़ माह में यह नौवीं बाघ मौत है। पोस्टमार्टम में चोट और फेफड़ों में संक्रमण की पुष्टि हुई। लगातार हो रही मौतों से टाइगर रिजर्व की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर के कान्हा टाइगर रिजर्व के मुक्की परिक्षेत्र की मोहगांव बीट में मंगलवार सुबह एक युवा नर बाघ मृत अवस्था में मिला। पिछले डेढ़ माह में कान्हा टाइगर रिजर्व में यह नौवीं बाघ मौत है। लगातार हो रही मौतों से टाइगर रिजर्व की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
एसडीओ रंजन पांडे के अनुसार, मोहगांव बीट में एक बाघ के घायल और अस्वस्थ अवस्था में देखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद क्षेत्र में बाघ अनुश्रवण अभियान चलाया गया। गश्ती दल को इसी दौरान बाघ मृत अवस्था में मिला। मृत बाघ की उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष बताई जा रही है। उसके शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं।
पढ़ें: भाई को फोन कर बोली 'बचा लो', आधे घंटे बाद मिला शव; इंस्टा पर 10 हजार फॉलोअर्स
एनटीसीए के निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत पूरे क्षेत्र को सुरक्षित किया गया और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बाघ का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक रिपोर्ट में शरीर पर चोट और फेफड़ों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद अधिकारियों और संबंधित सदस्यों की मौजूदगी में बाघ का अंतिम संस्कार किया गया। बिसरा सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
गौरतलब है कि 5 अप्रैल से अब तक कान्हा टाइगर रिजर्व में 9 बाघों की मौत हो चुकी है। 5 अप्रैल को सरही रेंज में एक बाघिन मृत मिली थी। इसके बाद 21 से 29 अप्रैल के बीच एक बाघिन और उसके चार शावकों की मौत हुई। वहीं 24 अप्रैल को मंडला-बालाघाट सीमा के सरगी क्षेत्र और 4 मई को किसली क्षेत्र में भी एक-एक बाघ मृत पाए गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X