{"_id":"6983a7a5b9d6a47b4a03af29","slug":"srinagar-altaf-thakur-bjp-spokesman-reached-gandherbal-srinagar-news-c-10-lko1027-828181-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरियों पर हमले गलत और अस्वीकार्य : अल्ताफ ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरियों पर हमले गलत और अस्वीकार्य : अल्ताफ ठाकुर
विज्ञापन
गांदरबल में भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर। संवाद
- फोटो : samvad
विज्ञापन
- गांदरबल पहुंचे भाजपा जम्मू-कश्मीर के प्रवक्ता ने केंद्रीय बजट को बताया गरीब-समर्थक
संवाद न्यूज एजेंसी
गांदरबल। जम्मू और कश्मीर के भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने बाहरी राज्यों में कश्मीरियों पर हो रहे हमलों को बेहद गलत और अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि देश की एकता और अखंडता के साथ कोई भी खेल नहीं खेलने दिया जाएगा।
बुधवार को गांदरबल पहुंचे अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 गरीब-हितैषी, सुधार-केंद्रित और भविष्य-सक्षम है। 1 अप्रैल 2026 से नए आयकर अधिनियम की शुरुआत एक ऐतिहासिक सुधार का प्रतीक है जिसका उद्देश्य एक सरल, पारदर्शी और करदाता-हितैषी कर प्रणाली बनाना है। उन्होंने 31 मार्च तक आयकर रिटर्न संशोधित करने की अनुमति देने के प्रस्ताव का स्वागत किया। इसमें मामूली शुल्क लिया जाएगा और इसे यह ईमानदार करदाताओं के लिए बड़ी राहत है।
पाकिस्तान किसी भी मोर्चे पर भारत का सामना नहीं कर सकता
भारत-पाकिस्तान मैच पर प्रतिक्रिया देते हुए ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान को हार का डर था जिसने उन्हें मैदान छोड़ने पर मजबूर किया। भारत ने पहले ही पाकिस्तान के खिलाफ दो बार सर्जिकल स्ट्राइक्स की हैं। पाकिस्तान के पास किसी भी मंच पर भारत का सामना करने का साहस नहीं है। उन्होंने कश्मीरी नागरिकों के बाहरी राज्यों में उत्पीड़न की घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि ऐसे कृत्य गलत और अस्वीकार्य हैं। उन्होंने कहा कश्मीरी भारतीय हैं और कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। देश के किसी भी हिस्से में हमारे लोगों को परेशान करने को सहन नहीं किया जाएगा।
Trending Videos