{"_id":"6983a760780960de34095583","slug":"srinagar-weather-showers-in-plain-areas-snowfall-at-mountain-srinagar-news-c-10-lko1027-828240-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: रात में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, सुबह मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: रात में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, सुबह मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी
विज्ञापन
श्रीनगर की डल झील में आसमान में छाए बादलों के बीच शिकारे का आनंद लेते पर्यटक। संवाद
विज्ञापन
- दिनभर छाए रहे बादल, सर्द हवा ने कंपाया, पहलगाम और गुलमर्ग में दिन का पारा माइनस में पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में कई पहाड़ी इलाकों में मंगलवार देररात बर्फबारी हुई। वहीं श्रीनगर सहित कुछ मैदानी इलाकों में बुधवार सुबह बूंदाबांदी हुई। घाटी में अधिकतर इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। इससे दिन में सर्दी बढ़ गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार से मौसम सूखा रहेगा। कुछ जगह बादल छाए रहेंगे।
बुधवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.0 डिग्री अधिक है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 5.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है।
मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 फरवरी का आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 7 फरवरी को कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 8 से 10 फरवरी को मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित ट्रैफिक यूनिट से सड़क की स्थिति की पुष्टि करें और प्रशासनिक सलाह का पालन करें। बर्फ से ढके ऊंचे इलाकों में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे ढलान वाले और हिमस्खलन वाले इलाकों में न जाएं।
Trending Videos