{"_id":"6a0b7b40bae6f5d6c2063dc0","slug":"srinagar-anantnag-police-destroy-narcotics-crop-srinagar-news-c-10-1-agr1010-915743-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: अनंतनाग पुलिस ने वेरीनाग में नष्ट की अवैध खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: अनंतनाग पुलिस ने वेरीनाग में नष्ट की अवैध खेती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनंतनाग। अनंतनाग पुलिस ने वेरीनाग के नौगाम इलाके में कई स्थानों पर अवैध रूप से की गई पोस्त की अवैध खेती को नष्ट कर दिया।
विशेष सूचना के आधार पर पुलिस स्टेशन डूरू ने नौगाम वेरीनाग निवासी रियाज अहमद डार और अब्दुल मजीद शेख की जमीन पर अवैध रूप से उगाई गई पोस्त की फसल को नष्ट कर दिया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन डूरू में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
एक अन्य कार्रवाई में नौगाम वेरीनाग निवासी मुश्ताक अहमद पर्रे की ओर से उगाई गई अवैध पोस्त फसल को कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नष्ट किया गया। इस मामले में भी पुलिस स्टेशन डूरू में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है। अनंतनाग पुलिस ने कहा कि जिले में नशे और अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद
Trending Videos