{"_id":"698256d041503ecda60debaa","slug":"srinagar-fake-call-112-helpline-one-in-police-custody-srinagar-news-c-10-lko1027-827375-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: 112 हेल्पलाइन सेवा पर झूठी कॉल करने वाले को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: 112 हेल्पलाइन सेवा पर झूठी कॉल करने वाले को हिरासत में लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गांदरबल। पुलिस ने ईआरएसएस-112 आपातकालीन हेल्पलाइन का बार-बार दुरुपयोग करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार इस व्यक्ति ने झूठी कॉल कर हेल्पलाइन सेवा का दुरुपयोग किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 2 फरवरी को रात करीब 8 बजे पुलिस चौकी शादीपोरा को पीसीआर गांदरबल के माध्यम से ईआरएसएस-112 के जरिए एक आपातकालीन कॉल मिली जिसमें कॉलर ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ मारपीट हुई है। उसने तत्काल पुलिस सहायता मांगी। पुलिस टीम ने तुरंत कॉलर से संपर्क किया और बताए गए स्थान की ओर रवाना हो गई। जब पुलिस टीम बताए स्थान पर पहुंची तो कॉलर ने अपना मोबाइल बंद कर दिया।
पुलिस की टीम ने जब जांच की तो पता चला कि शिकायत गलत थी। इसके बाद पुलिस ने कॉल करने वाले की पहचान के लिए जांच की तो उसकी पहचान परवेज अहमद सईद निवासी नारायण बाग गांदरबल के रूप में हुई। पुलिस रिकार्ड से पता चला कि उसने केवल जनवरी 2026 में ईआरएसएस-112 सिस्टम के माध्यम से तीन झूठी शिकायतें दर्ज करवाई थीं।
अधिकारियों ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं के बार-बार दुरुपयोग को देखते हुए और उनकी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों से लिए गए बयानों के आधार पर परवेज को ईआरएसएस-112 आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की विश्वसनीयता और प्रभावशीलता की रक्षा के लिए कानून के निवारक प्रावधानों के तहत शादीपोरा पुलिस ने हिरासत में ले लिया। संवाद
Trending Videos