सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, Rain And Snowfall

Srinagar News: श्रीनगर में रातभर बूंदाबांदी, कुछ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

विज्ञापन
Srinagar, Weather, Rain And Snowfall
श्रीनगर की डल झील में आसमान में छाए बादलों के बीच ​शिकारे का आनंद लेते पर्यटक। संवाद
विज्ञापन
- सर्द हवा ने कंपाया, पहलगाम और गुलमर्ग में दिन का पारा माइनस में पहुंचा
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर में श्रीनगर सहित कुछ मैदानी इलाकों में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक और बाद में शाम को बूंदाबांदी हुई। वहीं कुछ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी सूचना है। पहलगाम और गुलमर्ग में दिन का पारा माइनस में पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार से मौसम सूखा रहेगा। कुछ जगह बादल छाए रहेंगे।
सोमवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। बारिश से दिन में सर्दी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार 4 से 6 फरवरी तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 7 फरवरी को कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 8 से 10 फरवरी को मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा। यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित ट्रैफिक यूनिट से सड़क की स्थिति की पुष्टि करें और प्रशासनिक सलाह का पालन करें। किसानों को सलाह दी जाती है कि अगले सात दिन तक खेती का काम बंद रखें।

आज जम्मू में हल्के बादलों के बीच मौसम साफ रहेगा

जम्मू। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को हल्के बादलों के बीच मौसम साफ बने रहने की संभावना है। लगातार धूप खिलने से मौसम में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार सुधार नजर आ रहा है।
श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि मंगलवार को पूरे दिन जम्मू व आसपास मौसम साफ रहा। जम्मू में अधिकतम तापमान 21.3 व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को भी अपेक्षाकृत मौसम साफ रहने के साथ ही कड़ी धूप खिलने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी कहीं कहीं गलन भरी ठंड पड़ रही है लेकिन न्यूनतम तापमान में आंशिक तौर पर सुधार दर्ज किया गया है। निदेशक ने बताया कि लगातार जम्मू में मौसम सुधार के बीच सुबह व शाम को ही न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed