{"_id":"6b04a8fba5b3bd3ea602679f","slug":"srinagar-gmc-srinagar-doctors-protest-fifth-day-srinagar-news-c-10-1-jam1027-1070022-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े डॉक्टरों से मिलीं स्वास्थ्य मंत्री इत्तू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े डॉक्टरों से मिलीं स्वास्थ्य मंत्री इत्तू
विज्ञापन
श्रीनगर में प्रदर्शन करते जीएमसी के पीजी और रेजिडेंट डॉक्टर। संवाद
-मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार का दिया भरोसा, पर हड़ताल जारी
-जीएमसी श्रीनगर में पीजी और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी
- जिला अस्पतालों तक फैली आंदोलन की आंच, इल्तिजा मुफ्ती और आगा रुहुल्ला का मिला समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने सोमवार को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) श्रीनगर पहुंचकर स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे पोस्टग्रेजुएट (पीजी) और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों से मुलाकात की।
मंत्री ने डॉक्टरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सरकार उनकी मांगों के प्रति पूरी तरह सहानुभूति रखती है तथा स्टाइपेंड बढ़ाने के मुद्दे पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा। हालांकि, मंत्री के इस हस्तक्षेप और काम पर लौटने की अपील के बावजूद डॉक्टरों का आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है।
मुलाकात के दौरान डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया कि देश के अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के रेजिडेंट डॉक्टरों की तुलना में जम्मू-कश्मीर में उनका स्टाइपेंड काफी कम है। उन्होंने बढ़ती महंगाई और काम के भारी दबाव को देखते हुए स्टाइपेंड में सम्मानजनक वृद्धि और मातृत्व अवकाश की सुविधा देने की मांग दोहराई। इत्तू ने डॉक्टरों से अपील की कि वे मरीजों की देखभाल को ध्यान में रखते हुए तुरंत अपनी ड्यूटी पर लौट आएं ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों। इस बीच, रेजिडेंट डॉक्टरों के प्रतिनिधियों ने मातृत्व और पितृत्व लाभ से जुड़े सरकारी आदेश संख्या 785-जेके (एचएमई) ऑफ 2026 का स्वागत भी किया।
विज्ञापन
जीएमसी श्रीनगर में यह विरोध प्रदर्शन सोमवार को पांचवें और जीएमसी जम्मू में छठे दिन में प्रवेश कर गया। अब इस आंदोलन की आंच मेडिकल कॉलेजों से निकलकर कई जिला अस्पतालों तक भी पहुंच गई है। श्रीनगर के रैनावारी स्थित जेएलएनएम अस्पताल के डॉ. रवि ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की घोषणा करते हुए कहा कि डीएनबी डॉक्टरों को मात्र 48,000 रुपये प्रति माह मिल रहे हैं, जो बेहद कम है। इसी तरह, जिला अस्पताल पुलवामा के डॉ. यामिन ने भी रेजिडेंट डॉक्टरों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान किया।
प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को विभिन्न राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिल रहा है। ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएमएसए) जम्मू-कश्मीर ने पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती द्वारा जीएमसी श्रीनगर जाकर डॉक्टरों से मिलने और सांसद आगा सैयद रूहुल्ला मेहदी द्वारा अपने कार्यालय के प्रतिनिधियों को समर्थन के लिए भेजने का स्वागत किया।
एआईएमएसए जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद मोमिन खान ने स्वास्थ्य मंत्री सकीना इत्तू द्वारा डॉक्टरों से संवाद करने के कदम की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि जिस तरह सरकार ने एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न के मुद्दे को हल किया, उसी तरह बिना किसी देरी के पीजी और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की जायज मांगों पर भी ठोस निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सम्मानजनक स्टाइपेंड और समानता की मांग पूरी नहीं होती, तब तक रेजिडेंट डॉक्टरों का शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा।
पीजी डॉक्टरों के समर्थन में उतरीं इल्तिजा मुफ्ती
-सरकार पर लगाया तानाशाही और फेल करने की धमकी देने का आरोप
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता इल्तिजा मुफ्ती ने सोमवार को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) श्रीनगर पहुंचकर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे पोस्टग्रेजुएट (पीजी) डॉक्टरों का समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन पर तानाशाहीरवैया अपनाने और हड़ताली डॉक्टरों को परीक्षा में फेल करने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया।
मीडिया से बात करते हुए इल्तिजा ने कहा कि पिछले चार दिनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को जानवरों की तरह अंदर कैद करके रखा गया है और मीडिया को परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है, जो लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि 2017 में छठा वेतन आयोग लागू होने के बाद से यहां के डॉक्टरों का स्टाइपेंड नहीं बढ़ा है।
उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार और दिल्ली जैसे राज्यों में पीजी डॉक्टरों को कम से कम 1.5 लाख रुपये प्रति माह मिलते हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर में उन्हें अधिकतम 70,000 रुपये ही दिए जा रहे हैं। पीजी डॉक्टरों को अस्पतालों की रीढ़ बताते हुए इल्तिजा ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से अपील की कि वे डॉक्टरों को धमकाने के बजाय जल्द से जल्द उनका स्टाइपेंड बढ़ाएं।