सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Property Seized, Budgam, Police Taken Action

Srinagar News: बडगाम में नशा तस्करी के आरोपी का घर किया कुर्क

विज्ञापन
Srinagar, Property Seized, Budgam, Police Taken Action
विज्ञापन
श्रीनगर। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी हैै। रविवार को बडगाम पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत नशा तस्करी के एक आरोपी की रिहायशी संपत्ति कुर्क की।
Trending Videos

अधिकारियों के अनुसार कुर्क की गई संपत्ति में एक मंजिला घर शामिल है जो शब्बीर अहमद मीर निवासी वारगाम, तहसील बीरवाह, बडगाम का है। इसकी पहचान ऐसी संपत्ति के रूप में की गई है जिसे नशीले पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों से हुई कमाई के जरिए अवैध रूप से हासिल किया गया था। यह कार्रवाई नशीले पदार्थों के व्यापार को चलाने वाले वित्तीय नेटवर्क को खत्म करने और नशीले पदार्थों के खतरे को रोकने के बडगाम पुलिस के पक्के इरादे को दर्शाती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed