{"_id":"69a7340cf5bf527e1b027407","slug":"srinagar-saba-shawl-appointed-srinagar-jail-suprintendent-first-kashmiri-women-taken-responsibility-srinagar-news-c-10-lko1027-850101-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: सबा शॉल बनीं श्रीनगर केंद्रीय जेल की पहली कश्मीरी महिला अधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: सबा शॉल बनीं श्रीनगर केंद्रीय जेल की पहली कश्मीरी महिला अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
- जम्मू-कश्मीर के इतिहास में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज, उच्च सुरक्षा वाली जेल की कमान संभालेंगी
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। एक कश्मीरी महिला अधिकारी सबा शॉल को श्रीनगर की केंद्रीय जेल का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वह इस उच्च सुरक्षा वाली जेल की कमान संभालने वाली पहली कश्मीरी महिला होंगी।
इस नियुक्ति से संबंधित सरकारी आदेश 2 मार्च को जारी किया गया था। आदेश के अनुसार सबा शॉल को जेलों के महानिदेशक के स्टाफ ऑफिसर के पद से स्थानांतरित कर तत्काल प्रभाव से श्रीनगर जेल का प्रभार सौंपा गया है। सबा शॉल पीरबाग, श्रीनगर की निवासी हैं। उन्होंने सोशल वर्क में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद 2012 में जम्मू-कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन (जेकेपीएससी) की परीक्षा पास की। प्रिजन्स में सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) के एकमात्र ओपन मेरिट पद पर चयनित हुईं। उस समय क्षेत्र में बहुत कम महिलाएं यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज में शामिल हो रही थीं इसलिए उनका चयन एक बड़ी उपलब्धि माना गया।
कॅरिअर की शुरुआत में सबा शॉल ने सीनियर कम्युनिटी डेवलपमेंट कंसल्टेंट के रूप में काम किया। उन्होंने इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसायटी के साथ जमीनी स्तर पर क्षमता निर्माण और सामाजिक कार्य किया। जेकेपीएससी परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने छह महीने की ट्रेनिंग पूरी की और जम्मू की केंद्रीय जेल कोट भलवाल तथा कुपवाड़ा जेल में पोस्टिंग के दौरान जेल प्रशासन और कैदी प्रबंधन का अनुभव हासिल किया।
बाद में वे प्रिजन्स मुख्यालय में तैनात रहीं। यहां उन्होंने प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाईं और पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर के रूप में भी काम किया। इस दौरान उन्होंने समन्वय, ट्रेनिंग प्रोग्राम और विभागीय कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
नई जिम्मेदारी संभालने के लिए हैं तैयार
अधिकारियों के अनुसार, फील्ड पोस्टिंग्स और प्रशासनिक अनुभव के आधार पर सबा शॉल इस महत्वपूर्ण पद के लिए पूरी तरह तैयार हैं। श्रीनगर केंद्रीय जेल जम्मू-कश्मीर की प्रमुख सुधार गृहों में से एक है और उनकी नियुक्ति को जेल विभाग में महिला अधिकारियों के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
Trending Videos