{"_id":"69ee6ef1660797871f09d55b","slug":"srinagar-shere-kashmir-park-saaj-e-bahar-exhibition-fair-srinagar-news-c-10-lko1027-897178-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: शेर-ए-कश्मीर पार्क में आई साज-ए-बहार, प्रदर्शनी में युवाओं और कारीगरों के हुनर की दिखी झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: शेर-ए-कश्मीर पार्क में आई साज-ए-बहार, प्रदर्शनी में युवाओं और कारीगरों के हुनर की दिखी झलक
बाबर मजीद खान, संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार
शेर-ए-कश्मीर पार्क में आयोजित साज-ए-बहार प्रदर्शनी में स्थानीय युवाओं और कारीगरों ने अपने हुनर और उत्पादों का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें 100 से अधिक ब्रांड्स शामिल रहे। इस प्रदर्शनी ने युवाओं को अपने बिजनेस और कला को लोगों तक पहुंचाने का मंच दिया।
शेर ए कश्मीर पार्क में लगे साज ए बहार मेले में हानिया जहांगीर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शहर के शेर-ए-कश्मीर पार्क में आयोजित साज-ए-बहार प्रदर्शनी में स्थानीय युवाओं और कारीगरों का हुनर लोगों को आकर्षित कर रहा है। अंतिम दिन रविवार को कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए स्टॉल्स में कपड़े, कैलिग्राफी, खानपान और पारंपरिक कला की झलक देखने को मिली। प्रदर्शनी में 100 से अधिक स्थानीय ब्रांड्स शामिल रहे।
Trending Videos
हैदरपोरा की रहने वाली सैयद अलिशबा मुगल ने बताया कि उन्होंने यहां अपना बुटीक लगाया है। उनके स्टॉल पर सिल्क और कॉटन फैब्रिक की अलग-अलग वैरायटी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि युवा और बुजुर्ग, दोनों के लिए कपड़े रखे गए हैं ताकि हर वर्ग अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर सके। अलिशबा के मुताबिक लोगों का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है और उम्मीद है कि कारोबार भी बेहतर चलेगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे उसी काम को चुनें जिसमें उनकी दिलचस्पी हो और उसे पूरे दिल से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी प्रदर्शनी में भाग ले रहीं हानिया जहांगीर ने बताया कि वह बीसीए की पढ़ाई के साथ-साथ अपना बिजनेस भी चला रही हैं। उन्होंने कहा कि साज-ए-बहार जैसा मंच उन्हें अपने काम और शौक को लोगों के सामने रखने का अवसर देता है। हानिया ने कहा, उनके ज्यादातर उत्पाद ऑनलाइन होते हैं लेकिन इस तरह के आयोजनों से लोगों को उनके काम के बारे में सीधे जानकारी मिलती है।
अपने अंदर के हुनर को पहचानें : अतीशाम
निशात निवासी अतीशाम ने बताया कि वह एक कैलिग्राफी आर्टिस्ट हैं और घर पर ही विभिन्न तरह की कलाकृतियां तैयार करते हैं। वह गिफ्ट आइटम्स और तस्वीरें बनाते हैं और लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। अतीशाम ने युवाओं से कहा कि वे अपने अंदर के हुनर को पहचानें। उसी दिशा में मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी।
कैलिग्राफी, फर्नीचर, पेपर माशी सहित कई स्टाल लगे
प्रदर्शनी की आयोजक अनाम खान ने बताया कि प्रदर्शनी में खानपान, कपड़े, कैलिग्राफी, फर्नीचर, पेपर माशी और वुड कार्विंग जैसी कई चीजें शामिल रहीं। अनाम ने कहा, इस आयोजन का मकसद जम्मू-कश्मीर के स्थानीय कारोबारियों और छोटे उद्यमियों को मंच देना है ताकि वे अपने उत्पाद लोगों तक पहुंचा सकें। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई। लोगों ने यहां आकर आराम से समय बिताया और विभिन्न स्टॉल्स का आनंद लिया।

कमेंट
कमेंट X