सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Snowfall Hill Areas, Bandipora Gurez Road Closed

Srinagar News: कश्मीर में ऊंचे इलाकों में फिर से बर्फबारी, बांदीपोरा-गुरेज मार्ग बंद

विज्ञापन
Srinagar, Snowfall Hill Areas, Bandipora Gurez Road Closed
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

श्रीनगर/बांदीपोरा। उत्तरी कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने शनिवार को फिर करवट ली। बांदीपोरा और कुपवाड़ा सहित कई क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। राजदान टॉप पर बर्फ गिरने से बांदीपोरा-गुरेज मार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने यह कदम यात्रियों की सुरक्षा व फिसलन भरी सड़क पर हादसों को रोकने के लिए उठाया है।
गुरेज के एसडीएम मुख्तार अहमद ने बताया कि राजदान टाॅप पर बर्फबारी के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम हो गई है। सड़क पर भारी फिसलन पैदा हो गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए अगले आदेश तक ट्रैफिक को रोक दिया गया है। ऐसे में बांदीपोरा को गुरेज घाटी से जोड़ने वाली सड़क पर अगले आदेश तक ट्रैफिक रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजदान टॉप 11,000 फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर स्थित है। यह बांदीपोरा जिले से होकर गुरेज घाटी और बाकी कश्मीर के बीच मुख्य सड़क संपर्क का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed