{"_id":"6a0f69effc3e91fee506487d","slug":"srinagar-three-arrested-kulgam-opium-seized-srinagar-news-c-264-1-sr11002-111539-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कुलगाम में चरस और चूरापोस्त बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कुलगाम में चरस और चूरापोस्त बरामद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। पुलिस ने काजीगुंड और देवसर क्षेत्रों में अलग-अलग अभियानों के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
थाना काजीगुंड की टीम ने चौगाम ब्रिज पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोेका। वह एक नायलॉन बैग लिए हुए था। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी बिलाल अहमद हाजम निवासी लारकीपोरा, डोरू की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4 किलो 520 ग्राम चरस पाउडर बरामद हुआ। थाना काजीगुंड में एफआईआर दर्ज की गई है।
इसी तरह, काजीगुंड पुलिस ने एक संदिग्ध को रोका। पूछताछ में उसने अपनी पहचान समीर अहमद शेख निवासी बांगेदार, अनंतनाग के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास से 157.7 ग्राम चरस की छड़ें बरामद हुईं। थाना काजीगुंड में एफआईआर दर्ज की गई है।
एक अन्य कार्रवाई में पुलिस पार्टी लिंक रोड सोपाट, सरनार्ड के पास गश्त कर रही थी। आरोपी नजीर अहमद राथर निवासी सोपाट तंगपोरा को शक के आधार पर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 2 किलो 600 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। थाना देवसर में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos