सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Urea Fertilizer Recovered, Pulwama, Illegal Store

Srinagar News: पुलवामा में अवैध खाद भंडारण का भंडाफोड़, गोदाम से यूरिया बरामद

विज्ञापन
Srinagar, Urea Fertilizer Recovered, Pulwama, Illegal Store
पुलवामा में पड़ा फर्टिलाइजर का गोदाम। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
- लाइसेंस नहीं दिखा पाया मालिक, एफआईआर दर्ज
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवामा। अवैध रूप से खाद जमा करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। कृषि विभाग के साथ मिलकर की गई कार्रवाई में परिगाम इलाके के एक गोदाम से भारी मात्रा में यूरिया खाद बरामद हुई है। खाद के मालिक के पास कोई लाइसेंस या वैध दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस और उर्वरक निरीक्षक की संयुक्त टीम ने परिगाम में जांच के दौरान एक गोदाम में यूरिया का बड़ा स्टॉक पाया। पूछताछ में खाद के मालिक की पहचान फयाज अहमद मागरे निवासी कैसरमुल्ला चडूरा के रूप में हुई। पुलिस ने जब उससे भंडारण और कब्जे के दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध लाइसेंस या कागज नहीं दिखा पाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस स्टेशन पुलवामा में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है कि इतनी बड़ी मात्रा में खाद कहां से लाई गई और इसे कहां खपाने की तैयारी थी। पुलिस ने साफ किया है कि जरूरी चीजों की कालाबाजारी और अवैध जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी अवैध भंडारण, ब्लैक मार्केटिंग या जमाखोरी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed