{"_id":"69f7a97c69fd7d25c00ac014","slug":"srinagar-uri-baramulla-highway-closed-9-hr-open-traffic-srinagar-news-c-264-1-udh1007-111006-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: भूस्खलन के कारण उड़ी-बारामुला हाईवे नौ घंटे बंद, फिर से खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: भूस्खलन के कारण उड़ी-बारामुला हाईवे नौ घंटे बंद, फिर से खुला
विज्ञापन
9 घंटे बाद खुला उड़ी बारामूला हाईवे। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उड़ी। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण उड़ी-बारामुला हाईवे नौ घंटे बंद रहा। सड़क मार्ग को खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया गया। इसके बाद आवाजाही फिर से बहाल कर दी गई।
लगामा में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मलबा और कीचड़ ने मार्ग को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया। सुरक्षा के लिहाज से वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन की जानकारी मिलते ही तुरंत बाद कर्मचारियों और मशीनरी की तैनाती की गई। लगातार प्रयासों के बाद मलबा हटाया गया और लगभग नौ घंटे बाद सड़क को वाहनों की आवाजाही लायक बना दिया गया।
हालांकि हाईवे बंद के दौरान ट्रैफिक को उड़ी की ओर बांदी-परनपिल्लन-डाची मार्ग के माध्यम से मोड़ दिया गया। अधिकारियों ने पुष्टि की कि हाईवे अब वाहनों की आवाजाही के लिए पुनः खोल दिया गया है। मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Trending Videos