सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, Rain in Night

Srinagar News: घाटी में सुबह तेज धूप, दोपहर बाद छाए बादल, रात में बारिश

विज्ञापन
Srinagar, Weather, Rain in Night
विज्ञापन
श्रीनगर। घाटी में शनिवार को मौसम बदला-बदला रहा। श्रीनगर सहित कई मैदानी इलाकों में सुबह तेज धूप निकली। दोपहर से काले बादल छाए रहे, वहीं रात को हल्की बारिश हुई। बादलों के बीच तेज हवा से डल झील में लहरें उठती रहीं जिसके बाद शिकारों को किनारे लगाया गया।
Trending Videos

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार रात और रविवार को उत्तरी, मध्य और दक्षिणी कश्मीर के कई स्थानों, तथा रामबन, बनिहाल, डोडा और किश्तवाड़ के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही ओलावृष्टि और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed