{"_id":"69efcbdaf87cc4c2ac04a3e5","slug":"anti-drug-rally-udhampur-news-c-202-1-udh1010-135300-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: फूलों की बारिश के बीच नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो के गूंजे नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: फूलों की बारिश के बीच नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो के गूंजे नारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उधमपुर। नशा मुक्त अभियान के तहत सोमवार सुबह सुभाष स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद पदयात्रा की शुरुआत हुई। लगभग 11 बजकर 40 मिनट पर पदयात्रा में विभिन्न स्कूलों-कॉलेजों के छात्र, युवा, पूर्व सैनिक, समाजसेवी संगठनों के कार्यकर्ता और लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बच्चों ने हाथों में नशा मुक्त भारत के बैनर और झंडे उठाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। पूरे मार्ग में नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो जैसे नारे गूंजते रहे। शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों व स्कूली बच्चों द्वारा फूलों की वर्षा कर एलजी और प्रतिभागियों का भव्य स्वागत किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह जनजागरूकता और उत्साह से भर गया। पदयात्रा दोपहर करीब 12 बजे संपन्न हुई।
प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहा
ट्रैफिक पुलिस की ओर से पदयात्रा का रूट धार रोड-बाड़यां और डीसी कार्यालय तक निर्धारित किया गया था। सलाथिया चौक, वीनस चौक से लिंक रोड और कृष्णा पैलेस से रेलवे रोड से मजालता, धार रोड, मानसर और रामनगर की ओर से आने वाले वाहनों को डायवर्ट किया गया। नए बस स्टैंड, दोमेल पेट्रोल पंप से गड़ी, रेहंबल और पंचैरी से आने वाले वाहनों को हनुमान मंदिर के पास रोका गया। जखैनी से चिनैनी, घोरडी, बरमीन और लाटी से आने वाले वाहनों को धार रोड पर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X