{"_id":"6a28829857a3f00da40b3301","slug":"cocoons-sold-at-rs-1900-per-quintal-on-the-fourth-day-udhampur-news-c-202-1-udh1010-136953-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चौथे दिन 1,900 रुपये प्रति क्विंटल बिकी कोकून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चौथे दिन 1,900 रुपये प्रति क्विंटल बिकी कोकून
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किसानों को अगले 10 दिनों तक जारी रहने वाली मंडी में मुनाफे की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सेरीकल्चर कार्यालय परिसर में आयोजित कोकून मंडी में पिछले चार दिनों में किसानों ने लगभग 92 लाख रुपये से अधिक की आमदन के साथ 14 हजार क्विंटल से अधिक रेशम के कीट बेचने में सफलता प्राप्त की है। वहीं सोमवार को सर्वाधिक प्रति क्विंटल 2000 रुपये तो मंगलवार 1900 रुपये से ऊपर बोली नहीं गई। लेकिन फिर भी किसानों को अगले 10 दिनों तक जारी रहने वाली मंडी में मुनाफे की काफी उम्मीद है।
रेशम विभाग की ओर से आयोजित कोकून मंडी के चौथे दिन भी किसानों की उपज को शानदार मूल्य मिला। मंडी में चौथे दिन 2,322.700 क्विंटल कोकून की बिक्री हुई जिससे 34 लाख 26 हजार 675 रुपये का कारोबार दर्ज किया गया। कोकून की अधिकतम बोली 1900 रुपये प्रति क्विंटल रही। रेशम विभाग द्वारा आयोजित कोकून मंडी 20 जून तक जारी रहेगी। अब तक हुई नीलामी में कोकून की कीमतें लगातार बढ़ती रही हैं। पहले दिन अधिकतम बोली 1500, दूसरे दिन यह बढ़कर 1800, जबकि तीसरे दिन रिकार्ड 2000 रुपये प्रति क्विंटल तक बोली लगी।
चौथे दिन कोकून की कीमत 1900 रुपये प्रति क्विंटल पर सिमट गई जो पिछले आंकड़ों के हिसाब से किसानों के लिए संतोष जनक रहे। किसानों की मानें तो इस बार कोकून की बिक्री में उधमपुर जिला अन्य जिलों के मुकाबले सभी रिकार्ड तोड़ने में सफलता प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
पिछले पांच वर्षों में कोकून उत्पादन और कीमतें
वर्ष कोकून उत्पादन (क्विंटल) कुल कीमत(करोड़)
2021–22 1,55,000 4,49,96,223
2022–23 1,15,089.28 5,92,76,290
2023–24 1,87,000.26 6,80,70,874
2024–25 1,77,283.24 7,21,85,719
2025–26 1,54,502.37 5,75,92,338