{"_id":"69b8735bf4d753abf30fb71e","slug":"dc-complaint-cell-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-133706-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: उपायुक्त कार्यालय में शिकायत प्रकोष्ठ गठित, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: उपायुक्त कार्यालय में शिकायत प्रकोष्ठ गठित, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। एलपीजी सिलिंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए प्रशासन सख्त मोड में है। सोमवार को डीसी कार्यालय में शिकायत प्रकोष्ठ का गठन किया गया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कालाबाजारी या मनमाने दाम वसूलने की शिकायत मिलते ही सख्त कार्रवाई करें। किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
एलपीजी गैस और ईंधन की कमी को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से लगातार बढ़ रही अफवाहों का असर जिले में भी देखने को मिल है। इसलिए प्रशासन अब हरकत में आ गया है। प्रकोष्ठ में एलपीजी सिलिंडर और ईंधन की कमी या अनियमित आपूर्ति के संबंध में आम लोग शिकायतें दे सकते हैं। इसके लिए हेेल्पलाइन नंबर 01992-272727 01992-272728 जारी किए गए हैं।
उधमपुर उपायुक्त कार्यालय में 24x7 कार्यरत समर्पित आपातकालीन संचालन केंद्र (ईओसी) सेल ऐसी शिकायतों को प्राप्त करेगा और दर्ज करेगा। प्राप्त सभी शिकायतों को इस उद्देश्य के लिए बनाए गए रजिस्टर में विधिवत दर्ज किया जाएगा और तत्काल आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा। जिले के भीतर कार्यरत सभी एलपीजी वितरक और ईंधन डीलर एलपीजी सिलिंडरों और पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। कोई भी वितरक या डीलर जमाखोरी, कालाबाजारी, अधिक कीमत वसूलना, बुकिंग से इंकार करना या कोई अन्य अनियमित गतिविधि नहीं करेगा।
एलपीजी सिलिंडर या ईंधन की जमाखोरी, कालाबाजारी, अधिक कीमत वसूलने या जानबूझकर आपूर्ति में देरी करने में शामिल किसी भी व्यक्ति या एजेंसी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और अन्य लागू विनियमों सहित संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
जिले के सभी उप-मंडल मजिस्ट्रेट अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में एलपीजी और ईंधन की उपलब्धता और वितरण की कड़ी निगरानी करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि जनता से प्राप्त किसी भी शिकायत का संबंधित वितरकों, ईंधन डीलरों और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के समन्वय से तुरंत समाधान किया जाए। सभी तहसीलदार और अन्य फील्ड अधिकारी नियमित निरीक्षण करेंगे और एलपीजी सिलिंडर और ईंधन की जमाखोरी, कालाबाजारी या आपूर्ति में किसी भी अनियमितता को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखेंगे।
डीसी मिंगा शिरपा ने आम जनता को सलाह दी है कि घबराकर खरीदारी या जमाखोरी न करें और किसी भी अनियमितता, अधिक कीमत वसूलने या कमी की सूचना तुरंत नामित शिकायत प्रकोष्ठ को दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। सभी संबंधित पक्षों को उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना होगा।
Trending Videos