{"_id":"69b876808199aef4a30207dd","slug":"dual-system-admission-degree-colleges-udhampur-news-c-202-1-udh1010-133685-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए दोहरी प्रणाली लागू, ग्रामीण छात्रों को बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए दोहरी प्रणाली लागू, ग्रामीण छात्रों को बड़ी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू उच्च शिक्षा विभाग ने सरकारी डिग्री कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दोहरी प्रणाली अपनाई है। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समान अवसर प्रदान करना है ताकि कोई भी छात्र उच्च शिक्षा से वंचित न रहे।
विभाग के अनुसार प्रमुख सरकारी कॉलेजों में प्रवेश मुख्य रूप से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के अंकों के आधार पर दिया जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को उनकी पसंद के कॉलेज और विषय चुनने में प्राथमिकता दी जाती है। वहीं, जो छात्र किसी कारणवश सीयूईटी नहीं दे पाते, उनके लिए 12वीं कक्षा की मेरिट के आधार पर प्रवेश का विकल्प खुला रखा गया है। कई कॉलेजों में सीटों का आवंटन पहले सीयूईटी मेरिट से किया जाता है, जिसके बाद रिक्त सीटों को 12वीं के अंकों के आधार पर भरा जाता है।
ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लिए नॉन सीयूईटी श्रेणी
विभाग ने दूरदराज के इलाकों में स्थित कॉलेजों को नॉन सीयूईटी श्रेणी में रखा है। इनमें प्रवेश पूरी तरह से 12वीं कक्षा के अंकों की मेरिट पर आधारित होगा। यह कदम उन छात्रों के लिए संजीवनी साबित होगा जो बुनियादी ढांचे के अभाव में प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। प्रवेश के लिए इच्छुक सभी विद्यार्थियों के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पूरी प्रणाली को ऑनलाइन रखा गया है।
Trending Videos