सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   training, police academy

Udhampur News: पुलिस अकादमी में नार्को वॉरियर्स तैयार करने के लिए प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
training, police academy
विज्ञापन
उधमपुर। नशीले पदार्थों के कारोबार को जड़ से मिटाने के लिए शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में एनडीपीएस मामलों की जांच पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को नार्को वॉरियर्स के रूप में तैयार करना और उनके जांच कौशल को आधुनिक व प्रभावी बनाना है।
Trending Videos

अकादमी के उप निदेशक एसएसपी बेनाम तोश ने उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी के रुझान और कानूनी धाराओं पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों से 27 अधिकारी भाग ले रहे हैं। इन्हें हेरोइन के खतरे से निपटने, साक्ष्य प्रबंधन, जब्ती प्रक्रिया और कानूनी दस्तावेजीकरण का गहन ज्ञान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएनटीएफ विशेषज्ञ और अनुभवी अधिवक्ता केस स्टडी के माध्यम से पेशेवर जांच के गुर सिखाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य निष्पक्ष और कानूनी रूप से टिकाऊ जांच सुनिश्चित करना है, ताकि तस्करों और उनके आकाओं को कड़ी सजा दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed