{"_id":"6aeb7cc5f16c7622cc088af4","slug":"emphasis-on-strengthening-security-at-railway-stations-and-key-establishments-udhampur-news-c-202-1-udh1005-142574-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रेलवे स्टेशनों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा मजबूत करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रेलवे स्टेशनों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा मजबूत करने पर जोर
Thu, 05 Nov 2026 12:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
रामबन। जिला पुलिस रामबन द्वारा बुधवार को जिला पुलिस कार्यालय (डीपीओ) में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एक संयुक्त रेलवे सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के रेलवे स्टेशनों और महत्वपूर्ण रेलवे प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना और उसे और अधिक चाक-चौबंद बनाना था। बैठक में सेना, सीआरपीएफ, रेलवे पुलिस और जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
चर्चा के दौरान संवेदनशील स्थानों की निगरानी, खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। एसएसपी ने सभी एजेंसियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने और किसी भी संभावित चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। बैठक का समापन यात्रियों और रेलवे बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हुआ। संवाद