Udhampur: उधमपुर में दो टैंकरों की आमने-सामने टक्कर, भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा
उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो टैंकरों की आमने-सामने टक्कर के बाद आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को दो टैंकरों की आमने-सामने टक्कर के बाद आग लग गई। हादसा मल्हार पैलेस के पास हुआ, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को फिलहाल नियंत्रित कर लिया गया है और इसे आसपास फैलने से रोक लिया गया।
उधमपुर फायर एंड इमरजेंसी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सर्वेश लंगर ने बताया कि शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह दोनों टैंकरों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर मानी जा रही है।
हादसे के बाद एहतियात के तौर पर राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रभावित हिस्से पर यातायात को कुछ समय के लिए रोक दिया गया, ताकि राहत और बचाव कार्य सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सके।
फिलहाल हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।