{"_id":"68f52c51026a38773a0ccc9e","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-128727-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मनिर्भर महिला किसी काम में पीछे नहीं रहती : गायत्री देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मनिर्भर महिला किसी काम में पीछे नहीं रहती : गायत्री देवी
विज्ञापन

चिनैनी के चलयाड़ में अपने खेतों में काम करती पूर्व सरपंच गायत्री देवी तथा उनकी बेटी।
- फोटो : chineni news
विज्ञापन
चिनैनी। महिला किसी भी काम में पीछे नहीं है। आत्मनिर्भर बनकर वह हर मुकाम को छू सकती हैं। महिलाएं आगे बढ़कर कई कार्यों को कर सकती हैं और उसी के जरिए दूसरी महिलाओं को भी प्रेरित कर सकती हैं।
पंचायत चलयाड़ की पूर्व सरपंच गायत्री देवी खुद तो हर कार्य करने में आगे रहती हैं, पंचायत प्रतिनिधि, खेती से लेकर दुकान चलाने तक वह किसी भी कार्य को छोटा नहीं समझतीं। उनके मुताबिक महिलाएं हर कार्य में आगे हैं, राष्ट्रपति भी महिला हैं और कई राज्यों में राज्यपाल भी महिलाएं हैं जबकि जिला स्तर पर देखा जाए तो महिला ही जिला मजिस्ट्रेट की ड्यूटी निभा रही हैं।
उन्होंने कहा कि वह 5 सालों तक अपनी पंचायत में सरपंच रहीं और लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए पूरा प्रयास किया।
उन्होंने यह भी कहा कि वह किसान हैं और खेती करने के लिए भी वह खुद ही खेतों में काम करती हैं और उनका सहयोग उनके बच्चे तथा परिवार के अन्य सदस्य भी करते हैं।
इसके अलावा उनकी एक दुकान भी है जिसे भी वह चलाती हैं। उनकी बेटियां भी ब्यूटी पार्लर का काम करती हैं। उनका कहना था कि कई महिलाएं जोकि काम करने के लिए आगे नहीं आती तथा उनके द्वारा कई महिलाओं को प्रेरित किया गया है।
इसके बाद कई महिलाएं अपना खुद का काम करने के लिए आगे आई और अब कई महिलाएं व्यापार जैसे कार्य भी कर रही हैं। गायत्री देवी ने कहा कि महिलाओं को किसी भी काम को लेकर पीछे नहीं रहना चाहिए क्योंकि अब महिला हर काम करने के लिए आगे हैं तथा वह आत्मनिर्भर बन सकती है।

Trending Videos