सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   kishtwar, landslide, missing man

Udhampur News: भूस्खलन में लापता व्यक्ति का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
kishtwar, landslide, missing man
विज्ञापन
किश्तवाड़। डांगदुरु में पाकल डुल पावर प्रोजेक्ट के पास भूस्खलन के तीन दिन बाद भी लापता व्यक्ति का सुराग नहीं लग सका है। मंगलवार को भी तलाशी अभियान जारी रहा लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। विधायक शगुन परिहार ने मौके का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने लोगों, मजदूरों और अधिकारियों से बातचीत कर राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की।
Trending Videos

विधायक ने कहा कि सभी कार्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किए जाएं और श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि रखी जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि लापता व्यक्ति की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा। इस संबंध में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ तक बात पहुंचाई गई है। सूत्रों के अनुसार लापता व्यक्ति नौशाद अहमद है। तीन दिन पहले हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed