सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   person burn, maadi nala

Udhampur News: घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसा व्यक्ति, रेफर

विज्ञापन
person burn, maadi nala
विज्ञापन
पौनी। माड़ी नाला पंचायत के कलाहाड़ गांव में ॉ50 वर्षीय व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। घायल की पहचान रंगीला सिंह (50) पुत्र हरदीत सिंह के रूप में हुई है। घटना के समय रंगीला सिंह अपने घर में अकेले थे। अचानक आग लगने से वह बुरी तरह झुलस गए।
Trending Videos

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें घायल अवस्था में पीएचसी पौनी पहुंचाया और उनके परिजन को सूचित किया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन का कहना है कि घटना के समय रंगीला सिंह घर में अकेले थे और वे किस तरह झुलस गए, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed