सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ramnagar, chhadi yatra

Udhampur News: ढोल-नगाड़ों के साथ मां पिंगला देवी के लिए रवाना हुई 15वीं छड़ी यात्रा

विज्ञापन
ramnagar, chhadi yatra
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे में रविवार को आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने के लिए मिला। शीतला माता सत्संग कमेटी की वार्षिक 15वीं छड़ी यात्रा ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच मां पिंगला देवी के लिए रवाना हुई। यात्रा का शुभारंभ वार्ड नंबर 11 स्थित शीतला माता मंदिर से किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
Trending Videos

यात्रा को रवाना करने से पहले विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज ने छड़ी बाण का पूजन किया। मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालु जोर से बोलो जय माता दी के जयघोष करते हुए आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवित्र छड़ी यात्रा से पहले सुबह करीब पांच बजे पुजारी नागेश प्रभाकर ने यज्ञ की शुरुआत की। इसके बाद नौ बजे शीतला माता मंदिर से छड़ी यात्रा मां पिंगला देवी के लिए रवाना हुई। यात्रा पहले भगवान नरसिंह मंदिर और शिव मंदिर पहुंची, जहां पूजा अर्चना के बाद वाहनों के माध्यम से आगे के पड़ाव के लिए निकल गई।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर लंगर की व्यवस्था की गई। एकादशी व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए विशेष रूप से आलू का प्रसाद और फलाहार की व्यवस्था की गई।
शीतला माता सत्संग कमेटी के प्रधान श्याम पठानिया ने कहा कि छड़ी यात्रा क्षेत्र की आस्था और परंपरा का प्रतीक है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। कमेटी का उद्देश्य धार्मिक परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाना और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, समाजसेवियों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। पिंगला माता अखंड ज्योत कमेटी के संयोजक विनय जंडियाल, व्यापार मंडल के प्रधान जोगिंदर बंगाथिया, अशोक थियालिया, शक्ति दत्त, तीर्थ राम, मदन गोपाल, सोहन कलसोत्रा सहित कई गणमान्य लोग और कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed