{"_id":"69b7177fd15705d072088710","slug":"ramnagar-main-market-cleanliness-udhampur-news-c-202-1-udh1002-133646-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मुख्य बाजार की गली और नालियों की सफाई न होने से दुकानदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मुख्य बाजार की गली और नालियों की सफाई न होने से दुकानदार परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। बस अड्डे से मुख्य बाजार की ओर जाने वाली गली में नियमित सफाई न होने के कारण दुकानदारों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गली में कूड़ा जमा होने और नालियों की सफाई न होने से बदबू फैल रही है, जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि नगर पालिका के कर्मचारी रोजाना बस अड्डे और मुख्य बाजार के कई हिस्सों की सफाई तो करते हैं लेकिन इस गली को नजरअंदाज किया जा रहा है। सफाई न होने के कारण गली में गंदगी फैल रही है। यही नहीं, नालियों में जमा गंदगी बाहर नहीं निकाली जा रही, जिससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।
दुकानदार रतन लाल, सतपाल शर्मा, जीत पाल और जगदीश चंद्र ने बताया कि पीपल के पेड़ पास गली में कई दुकानें होने के बावजूद नगर पालिका की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नालियों से गंदगी पिछले तीन दिनों से नहीं निकाली गई है।
इस कारण ग्राहक भी गली में आने से कतराते हैं। कई बार नगर पालिका के कर्मचारियों को सफाई के लिए कहा गया लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। दुकानदारों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि गली की नियमित सफाई करवाई जाए और नालियों में जमा गंदगी को निकाला जाए ताकि दुकानदारों और राहगीरों को समस्या से राहत मिल सके और क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे।
Trending Videos