{"_id":"6a0630cc770d66221b0019d0","slug":"reasi-five-month-one-and-half-crore-traffic-challan-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-135940-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पांच महीने में डेढ़ करोड़ के काटे चालान, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अब और अधिक सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पांच महीने में डेढ़ करोड़ के काटे चालान, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अब और अधिक सख्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रियासी। जिले में ट्रैफिक नियमों की अवहेलना वाहन चालकों पर भारी पड़ रही है। पिछले पांच माह के दौरान जिले में रिकॉर्ड स्तर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये के चालान किए हैं। वीरवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एआरटीओ ने बताया कि प्रदेश भर में चल रहे अभियान के बीच जिला कार्रवाई के मामले में सबसे आगे है। पांच माह में डेढ़ करोड़ रुपये के चालान किए गए हैं।
नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अब और अधिक सख्ती बरती जाएगी। खासकर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। यदि चालक गलियों या अंदरूनी रास्तों का इस्तेमाल कर जांच से बचने का प्रयास करेंगे तब भी कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ ने कहा कि कई वाहन चालक नंबर प्लेट छिपाकर या गलत तरीके से लगाकर सड़कों पर उतर रहे हैं जिनकी पहचान कर सख्त कदम उठाए जाएंगे। ऐसे मामलों में वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैफिक नियम केवल चालान काटने के लिए नहीं बल्कि लोगों की जान बचाने के लिए बनाए गए हैं। लोगों को चाहिए कि वे हेलमेट पहनें, दस्तावेज पूरे रखें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें ताकि हादसे को रोका जा सके।
Trending Videos