{"_id":"6a0b748085d30894d501239f","slug":"road-accident-jakheni-khori-one-died-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-136081-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: श्रीनगर से जम्मू जा रही कार व थार खाई में गिरी, महिला की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: श्रीनगर से जम्मू जा रही कार व थार खाई में गिरी, महिला की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो हादसों में एक महिला की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जीएमसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जम्मू रेफर कर दिया गया। रविवार रात लगभग 11 बजे फोर्ड आइक्न कार श्रीनगर से जम्मू जा रही थी। उधमपुर से पहले जखैनी के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे खाई में गिर गई।
हादसे की सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे की टीम पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। वाहन में दो लोग सवार थे। दोनों को तुरंत जीएमसी उधमपुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान रोहिणी सचदेवा (44) पत्नी स्व. सुनील सचदेवा निवासी नानक नगर (जम्मू) हुई। केवल कृष्ण (50) निवासी जानीपुर (जम्मू) की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजन को शव सौंप दिया।
इसी तरह रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि खैरी में हादसा पेश आया। श्रीनगर से जम्मू आ रही थार खाई में लुढ़क गई। वाहन में सवार दो युवक घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से जीएमसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायलों की पहचान अशरफ (27) पुत्र राशिद और जुनेब (22) निवासी बड़गाम हुई है। गनीमत यह रही कि जिस स्थान पर हादसा हुआ उससे कुछ ही दूरी पर कच्चा मकान था जिसमें परिवार के कई सदस्य सो रहे थे। अगर वाहन मकान पर गिरता तो बड़ी अनहोनी हो सकती था। बहरहाल घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया है। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

Trending Videos