{"_id":"6a42312b3fc3bb92870ecb9d","slug":"5-injured-as-goods-carrier-vehicle-rolls-down-into-deep-gorge-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Accident: रियासी में हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Accident: रियासी में हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच लोग घायल
Mon, 29 Jun 2026 02:17 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:17 PM IST
सार
रियासी के चसाना इलाके में एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा दो बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
गहरी खाई में गिरा वाहन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के चसाना क्षेत्र में सोमवार को एक मालवाहक वाहन गहरी खाई में गिर गया जिसमे पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वाहन (नंबर JK20C 8328) हसोते से सुंगरी की ओर जा रहा था तभी चन्ना इलाके में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
हादसे में मोहम्मद हफीज (22), उनकी पत्नी गुड्डी बेगम (22), जफ्फर हुसैन (16), नादिम चौधरी (3) और सियबा (9 माह) घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी सब-सेंटर चसाना में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मोहम्मद हफीज और गुड्डी बेगम को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल राजोरी रेफर कर दिया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन