भोले के भक्तों के लिए खुशखबरी: बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा आज, 2 जुलाई को जम्मू से रवाना होगा पहला जत्था
अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ आज पवित्र गुफा में प्रथम पूजा और विशेष हवन के साथ होगा, जबकि 2 जुलाई को जम्मू से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वार्षिक अमरनाथ यात्रा का औपचारिक शंखनाद सोमवार को होगा। पवित्र गुफा में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रथम पूजा और विशेष हवन होगा। दो जुलाई को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से यात्रियों के पहले जत्थे को झंडी दिखाकर कश्मीर के लिए रवाना किया जाएगा।
समुद्र तल से 3888 मीटर ऊंचाई पर स्थित बाबा अमरेश्वर धाम की तीर्थयात्रा तीन जुलाई से शुरू हो रही है। यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बहु स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अब तक 3.50 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। श्रीनगर मौसम केंद्र के अनुसार प्रथम पूजा के दौरान मौसम साफ रहेगा। हालांकि शाम के समय कहीं-कहीं हल्की बौछारें गिर सकती हैं।
भगवती नगर यात्री निवास में तड़के विशेष पूजन होगा। इसके बाद उपराज्यपाल पहले जत्थे को रवाना करेंगे। यात्री निवास में यहां श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए एसी और नॉन-एसी हॉल की व्यवस्था है। एसी डोरमेट्री का किराया 50 रुपये प्रति व्यक्ति है।
इस वर्ष 10 लाख का दुर्घटना बीमा
दोगुना बीमा कवर
श्राइन बोर्ड ने इस वर्ष पंजीकृत तीर्थयात्रियों और सेवा प्रदाताओं का दुर्घटना बीमा कवर 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया है।
अनिवार्य आरएफआईडी ट्रैकिंग
सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी यात्रियों और सेवा प्रदाताओं के लिए आरएफआईडी कार्ड अनिवार्य किए गए हैं।
लेजर और साउंड शो
श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक अनुभव को बढ़ाने के लिए इस बार जम्मू और श्रीनगर के चुनिंदा स्थानों पर विशेष लेजर-साउंड शो का आयोजन किया जाएगा।