{"_id":"6a418c1d2d887520dc0f0dd2","slug":"health-news-jammu-news-c-10-jmu1064-949254-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रदेश के 17.55 लाख बच्चों \nको पिलाई ‘दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रदेश के 17.55 लाख बच्चों को पिलाई ‘दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन
सरवाल अस्पताल में पल्स पोलियो महाभियान का बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर शुभारंभ करतीं स्वास्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जम्मू संभाग में 7,20,348 और कश्मीर संभाग में 10,34,812 बच्चों ने पी खुराक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पल्स पोलियो महाभियान में प्रदेश के शून्य से पांच वर्ष के कुल 18,91,821 में से 17,55,160 बच्चों को रविवार को ‘दो बूंद जिंदगी की’ (पोलियो रोधी खुराक) पिलाई गई। शेष बच्चों को सोमवार व मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर खुराक पिलाएंगी। जम्मू में 87 प्रतिशत व कश्मीर संभाग में 93 प्रतिशत बच्चों को खुराक दी गई है।
जम्मू संभाग के नोडल प्रभारी डॉ. सुनील कैलू ने बताया कि जम्मू संभाग में पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 5400 बूथ बनाए गए थे। अगले दो दिन 10 हजार टीमें घर-घर जाकर शेष बचे बच्चों को दवा पिलाएंगी। आंकड़ों के अनुसार पहले दिन बूथ स्तर पर पोलियो की खुराक पिलाने के लिए लोगों के बीच उत्साह देखा गया। जम्मू में सरकारी अस्पताल सरवाल में अभियान का शुभारंभ राज्यसभा सांसद सत शर्मा व विधायक अरविंद गुप्ता की उपस्थिति में किया गया। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. पूनम सेठी सहित अस्पताल का स्टाफ भी माैजूद रहा।
जिलेवार पल्स पोलियो खुराक पीने वाले बच्चों की संख्या
जिला संख्या
जम्मू 168482
सांबा 37028
कठुआ 93619
राजोरी 82710
पुंछ 65694
उधमपुर 77103
रियासी 50388
डोडा 52755
रामबन 56302
किश्तवाड़ 36267
अनंतनाग 140280
बांदीपोरा 57531
बारामूला 158180
बडगाम 113209
गांदरबल 47970
कुलगाम 79639
कुपवाड़ा 122301
पुलवामा 88118
शोपियां 37440
श्रीनगर 188144