Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   65 foreign terrorists on security hunt in J-K after elimination of all local terrorists

कश्मीर: घाटी में आतंक की जड़ें उखड़ीं, अब पाकिस्तान से आए 65 आतंकियों की तलाश में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

Wed, 25 Nov 2026 06:06 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 25 Nov 2026 06:06 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में स्थानीय आतंकियों का सफाया होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने 65 विदेशी आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है, जिनमें 35 लश्कर और 25 जैश से जुड़े हैं।

विज्ञापन
65 foreign terrorists on security hunt in J-K after elimination of all local terrorists
सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर/अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में स्थानीय आतंकियों के सफाए के बाद अब सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान से आए विदेशी आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। केंद्र शासित प्रदेश में करीब 65 विदेशी आतंकी सक्रिय हैं जिनमें अधिकांश लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े हैं। इन आतंकियों की तलाश में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां मिलकर अभियान चला रही हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

65 विदेशी आतंकियों में से 35 लश्कर-ए-ताइबा और 25 जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं जबकि बाकी अन्य प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से संबंधित हैं। इन आतंकियों की मौजूदगी विभिन्न खुफिया एजेंसियों के इनपुट से सामने आई है। हालांकि उनकी संख्या और ठिकाने लगातार बदलते रहते हैं।

स्थानीय आतंकियों का सफाया
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार कश्मीर घाटी में लश्कर के अंतिम सक्रिय स्थानीय आतंकी लतीफ भट के 18 नवंबर को कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान मारे जाने के बाद अब कोई स्थानीय आतंकी सक्रिय सूची में दर्ज नहीं है। लतीफ भट को आठ दिन तक चले तलाशी अभियान के बाद सुरक्षाबलों ने मार गिराया था।

जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकियों की संख्या 2024 में 91 थी, जिसमें स्थानीय और विदेशी दोनों शामिल थे। अब यह संख्या घटकर करीब 65 रह गई है जिसमें केवल पाकिस्तानी विदेशी आतंकी शामिल हैं। स्थानीय आतंकियों का खत्म होना सुरक्षा परिदृश्य में बड़ा बदलाव माना जा रहा है लेकिन पाकिस्तान से आए आतंकी अब भी जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू के पहाड़ी और जंगल वाले इलाकों में मौजूदगी
विदेशी आतंकियों की मौजूदगी खास तौर पर पुंछ, राजोरी, किश्तवाड़ और डोडा के दुर्गम इलाकों में देखी जा रही है। घने जंगलों और पहाड़ी भूभाग के कारण इन क्षेत्रों में आतंकियों की तलाश चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों की संख्या विभिन्न एजेंसियों की संयुक्त आकलन रिपोर्ट पर आधारित है। आतंकी लगातार अपने ठिकाने बदलते रहते हैं।

आतंकवाद के खिलाफ अभियान जारी
18 नवंबर को उधमपुर स्थित शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में प्रशिक्षु डीएसपी, सब इंस्पेक्टर और वन सुरक्षा बल के सहायक निदेशकों की पासिंग आउट परेड के दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भरोसा जताया था कि जम्मू-कश्मीर जल्द आतंकवाद मुक्त होगा। उन्होंने कहा था कि केंद्र शासित प्रदेश में अब केवल मुट्ठीभर विदेशी आतंकी बचे हैं।

सुरक्षा एजेंसियां खुफिया सूचनाओं के आधार पर संयुक्त अभियान चलाकर विदेशी आतंकियों को खत्म करने की रणनीति पर काम कर रही हैं। इस साल किश्तवाड़ में सैफुल्ला के नेतृत्व वाले जैश समूह के सात आतंकियों का सफाया सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता माना गया था। अप्रैल 2024 में घुसपैठ करने वाला यह समूह 22 फरवरी को ऑपरेशन त्राशी-I के तहत चत्रू क्षेत्र में अंतिम कार्रवाई के दौरान खत्म किया गया था।

विज्ञापन

2022 से लगातार घट रही आतंकियों की संख्या
जम्मू-कश्मीर में 2022 में कुल 135 आतंकी सक्रिय थे जिनमें 85 विदेशी और 50 स्थानीय आतंकी शामिल थे। 2023 में सक्रिय आतंकियों की संख्या में करीब 48.35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद भी लगातार अभियान चलाकर आतंकियों की संख्या कम करने पर जोर दिया जा रहा है। आतंकियों के मददगार नेटवर्क की पहचान करने और दुर्गम इलाकों में सक्रिय विदेशी आतंकियों पर नजर रखने में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed