फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   A bus met with an accident in Udhampur district; several passengers were injured

जम्मू कश्मीर: उधमपुर में बड़ा हादसा, बस हुई हादसे का शिकार, 10 से अधिक यात्री घायल, दो लोगों की मौत की खबर

Wed, 21 Oct 2026 11:28 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 21 Oct 2026 11:28 AM IST
सार

यह बस पचौंड से रामनगर जा रही थी। इसी दौरान बसंतगढ़-रामनगर सड़क पर उधमपुर जिले के गुल्ली गाला में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
A bus met with an accident in Udhampur district; several passengers were injured
घायलों को अस्पताल लाया गया - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में करीब 10 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह बस पचौंड से रामनगर जा रही थी। इसी दौरान बसंतगढ़-रामनगर सड़क पर उधमपुर जिले के गुल्ली गाला में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

उधमपुर के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) अनंत द्विवेदी ने बताया, "उधमपुर जिले के गाला पचौंड में एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 10 लोग घायल हो गए हैं। घटना के तुरंत बाद, बचाव और राहत कार्यों के लिए आपातकालीन राहत टीमें, उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) और चिकित्सा कर्मी मौके पर पहुंच गए।"
विज्ञापन


घटना के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी उधमपुर के डीसी अनंत द्विवेदी से बात की है और पीड़ित को हर संभव मुहैया करने को कहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर बताया कि हादसे में दो यात्रियों की मौत की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "बसंतगढ़-रामनगर सड़क पर बस दुर्घटना की खबर मिलने के बाद मैंने उधमपुर के डीसी अनंत द्विवेदी से बात की। स्थानीय लोगों की समय पर मदद से सभी यात्रियों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। इस बीच, बचाव दल मौके पर पहुंच गया।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed