{"_id":"699e978ca25b8afffa093f96","slug":"acb-carries-out-searches-at-residence-of-brother-of-dy-cm-in-jammu-jammu-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के भाई के घर एसीबी का छापा, आय से अधिक संपत्ति होने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के भाई के घर एसीबी का छापा, आय से अधिक संपत्ति होने का मामला
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार
जम्मू-कश्मीर में एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी के भाई पुलिस इंस्पेक्टर विजय चौधरी के घर आय से अधिक संपत्ति की जांच के तहत तलाशी ली।
उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के जम्मू शहर में बुधवार को एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी के भाई के घर पर छापा मारा। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है।
Trending Videos
विजय चौधरी जो जम्मू-कश्मीर पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।
संतोक विहार- कालोचक इलाके स्थित आवास पर सुबह-सुबह तलाशी अभियान शुरू किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि यह तलाशी आय से अधिक संपत्ति की जांच के सिलसिले में की जा रही है। हालांकि, मामले में अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि विजय चौधरी का सितंबर पिछले वर्ष लद्दाख में तबादला कर दिया गया था।
एसीबी की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हलचल बनी हुई है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन