{"_id":"699e140843a1c0d8f90e1615","slug":"crime-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-111143-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कई मामलों में वांछित फल्ला गुर्जर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कई मामलों में वांछित फल्ला गुर्जर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
- कुख्यात नशा तस्कर लाहू गुर्जर का भाई है फल्ला
- अपहरण, संगठित अपराध, दंगा, हत्या के प्रयास सहित कई मामले हैं दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला पुलिस ने एक कुख्यात और हार्डकोर अपराधी को गिरफ्तार किया है जो क्षेत्र में कई संगीन मामलों में वांछित है। विशेष सूचना पर थाना बाड़ी ब्राह्मणा की पुलिस टीम ने मंगलवार को सरोर इलाके में दबिश देकर आरोपी फल्ला गुर्जर निवासी सरोर अड्डा को पकड़ा।
बताया जा है कि फल्ला कुख्यात नशा तस्कर लाहू गुर्जर का भाई है। गिरफ्तार आरोपी अपहरण, संगठित अपराध, दंगा, हत्या के प्रयास, मारपीट तथा अवैध हथियार रखने जैसे कई गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। आरोपी के खिलाफ बिश्नाह, कठुआ, घगवाल, बाड़ी ब्राह्मणा सहित विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार फल्ला वर्ष 2026 के हालिया संगठित अपराध से जुड़े मामलों में फरार चल रहा था। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। इस गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने जिले में शांति व सुरक्षा बनाए रखने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Trending Videos