सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After Holi, the number of devotees of Maa Vaishno Devi increased.

Jammu: होली के बाद मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी, प्रतिदिन पहुंच रहे हैं 20 से 25 हजार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
सार

बीते तीन-चार दिन पहले जहां प्रतिदिन करीब 15 से 18 हजार श्रद्धालु कटड़ा पहुंच रहे थे। अब यह आंकड़ा बढ़कर 20 से 25 हजार के बीच पहुंच गया है।

After Holi, the number of devotees of Maa Vaishno Devi increased.
माता वैष्णो देवी का भवन - फोटो : संजय शर्मा
विज्ञापन

विस्तार

होली के बाद परीक्षाओं का दौर समाप्ति की ओर बढ़ने के साथ ही माता वैष्णो देवी की यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। इन दिनों धर्मनगरी कटड़ा से लेकर भवन तक श्रद्धालुओं की चहल-पहल देखने को मिल रही है। पूरा मार्ग माता के जयकारों से गूंज रहा है।

Trending Videos


बीते तीन-चार दिन पहले जहां प्रतिदिन करीब 15 से 18 हजार श्रद्धालु कटड़ा पहुंच रहे थे। अब यह आंकड़ा बढ़कर 20 से 25 हजार के बीच पहुंच गया है। 19 मार्च से पवित्र चैत्र नवरात्र शुरू होने वाले हैं जिसके चलते श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और जिला प्रशासन ने सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल, भोजन व अन्य आवश्यक सुविधाओं के व्यापक प्रबंध शुरू कर दिए हैं। वर्तमान में कटड़ा से लेकर भवन तक श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी हुई है।

माता के दर्शन करने के बाद श्रद्धालु बाबा भैरवनाथ के चरणों में हाजिरी लगाकर अपनी यात्रा पूर्ण कर रहे हैं। रविवार को भी मौसम सामान्य बना रहा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को हेलिकॉप्टर, बैटरी कार, रोपवे सेवा के साथ-साथ घोड़ा, पिट्ठू और पालकी की सुविधाएं भी लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं।

श्रद्धालु पंजीकरण करवाने के बाद परिवार सहित भवन की ओर रवाना हो रहे हैं। छह मार्च को 23,500 श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए थे। सात मार्च को यह संख्या बढ़कर 25,600 तक पहुंच गई। रविवार दोपहर पांच बजे तक करीब 16,000 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed