{"_id":"6ae261490207d2c1350a2562","slug":"aunt-and-accused-husband-arrested-in-case-of-forced-marriage-of-a-minor-samba-news-c-427-1-ja21010-404-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नाबालिग की जबरन शादी के मामले में मौसी और आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नाबालिग की जबरन शादी के मामले में मौसी और आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन
पंजाब के मुकेरियां की रहने वाली है नाबालिग, आरएस पुरा में कर दी थी शादी
मां को भी नहीं बताया, पुलिस ने नाबालिग को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पति बलवीर कुमार और नाबालिग की मौसी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी जम्मू के अधीन रखा गया है।
जानकारी के अनुसार, पंजाब के मुकेरियां की रहने वाली नाबालिग का ननिहाल जम्मू के मानसर में है। आर्थिक तंगी के चलते उसकी मां ने उसे बिश्नाह के एक गांव में अपनी बहन, यानी नाबालिग की मौसी के पास भेजा था। आरोप है कि मौसी ने लड़की को आरएस पुरा क्षेत्र के एक व्यक्ति से उसकी इच्छा के विरुद्ध विवाह कर दिया। इसके बाद लगभग पांच महीने तक नाबालिग की मां से कोई संपर्क नहीं हो पाया।
पीड़िता ने पांच महीने बाद घर से बाहर निकल कर चोरी, छुपे किसी के फोन से अपनी मां को फोन कर बताया कि उसकी जबरन शादी कर दी गई है और वह पिछले पांच महीनों से आरोपी के साथ रह रही है। इस सूचना पर मां ने नगरोटा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई। मामले की गंभीरता देखते हुए एफआईआर बिश्नाह थाने में स्थानांतरित कर दी गई।
विज्ञापन
बिश्नाह पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरएस पुरा क्षेत्र में दबिश दी और नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया। पुलिस ने आरोपी पति बलवीर कुमार के साथ नाबालिग की मौसी को भी गिरफ्तार किया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मौसी ने ही लड़की की जबरन शादी करवाई थी।
थाना प्रभारी बिश्नाह दीपक ठाकुर ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही नाबालिग को रिकवर किया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि पीड़िता को चाइल्ड वेलफेयर समिति के अधीन रखा गया है, ताकि उसे आवश्यक सुरक्षा, परामर्श और पुनर्वास संबंधी सहायता मिल सके।
पुलिस नाबालिग का बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। पुलिस के अनुसार आगे आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण की प्रकृति के अनुसार संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।