{"_id":"69f120ad41e4a0645609b23d","slug":"bdo-suspend-samba-news-c-272-1-raj1001-107123-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पंचायत मतदाता सूची संशोधन में \nलापरवाही पर बीडीओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पंचायत मतदाता सूची संशोधन में लापरवाही पर बीडीओ निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन
- समीक्षा बैठक में प्लांगढ़ ब्लॉक में असंतोषजनक प्रदर्शन पर की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। पंचायत मतदाता सूची के संशोधन में लापरवाही पर जिला पंचायत चुनाव अधिकारी (डीसी) अभिषेक शर्मा ने ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) प्लांगढ़ मोहतशम चाैधरी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मतदाता सूची संशोधन कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक के दाैरान प्लांगढ़ ब्लॉक में असंतोषजनक प्रदर्शन सामने आने पर की गई है।
पूर्व में दिए गए निर्देशों और कई बार संदेश भेजने के बावजूद कार्य की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाई गई। आधिकारिक अभिलेखों के अनुसार जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी पत्रों के माध्यम से बीडीओ जो कि सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी भी हैं को संशोधन कार्य की धीमी गति के बारे में समय-समय पर अवगत कराया गया। 25-26 अप्रैल को समीक्षा बैठकों व विशेष शिविरों में सभी को निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित मानकों को पूरा करने, तय समय सीमा में मतदाता सूची में लक्षित नाम जोड़ने के निर्देश दिए गए थे। समीक्षा में पाया गया कि संबंधित अधिकारी ने कर्तव्यों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ नहीं किया। इसमें कई त्रुटियां सामने आईं। इनमें मतदाता सूची का अधूरा और विलंबित संशोधन, समय-सीमा का पालन न करना, फील्ड स्तर के कर्मियों की उचित निगरानी का अभाव पाया गया है। डीसी की ओर से जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि इस प्रकार की लापरवाही और कर्तव्यहीनता से मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। प्रासंगिक सेवा नियमों के तहत अधिकारों का प्रयोग करते हुए तथा प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने के हित में बीडीओ को जांच लंबित रहने तक निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान बीडीओ को सहायक आयुक्त पंचायत राजोेरी के कार्यालय में अटैच किया गया है। उनके बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है।जिला प्रशासन ने यह दोहराया है कि वह मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह के महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X