{"_id":"6a7c4505d567dbf80a02c35f","slug":"body-of-drowned-youth-fished-out-from-chenab-2026-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jammu: चिनाब में डूबे युवक का चार दिन बाद मिला शव, लापता दोस्त की तलाश अब भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: चिनाब में डूबे युवक का चार दिन बाद मिला शव, लापता दोस्त की तलाश अब भी जारी
Wed, 12 Aug 2026 03:34 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 12 Aug 2026 03:34 PM IST
सार
अखनूर के हमीरपुर-सिधरा गांव के पास 9 अगस्त को चिनाब नदी में डूबे 30 वर्षीय गजाय सिंह का शव चार दिन बाद बरामद कर लिया गया। हादसे में लापता 35 वर्षीय राकेश सिंह की तलाश अब भी जारी है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में चिनाब नदी में डूबे 30 वर्षीय युवक का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया। हादसा चार दिन पहले अखनूर के हमीरपुर-सिधरा गांव के पास हुआ था। हादसे के बाद से उसके एक दोस्त की भी तलाश की जा रही है जिसके नदी में डूबने की आशंका है।
विज्ञापन
अखनूर के खौड़ इलाके के रहने वाले गजाय सिंह और 35 वर्षीय राकेश सिंह 9 अगस्त को चिनाब नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गए।
रेस्क्यू टीम और प्रशासन की तलाश के बाद बुधवार को गजाय सिंह का शव नदी से बाहर निकाला गया। शव को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए खौड़ अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, राकेश सिंह का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। उसकी तलाश के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है और बचाव दल संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले घटनास्थल के पास नदी किनारे से एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और दोनों युवकों के कपड़े भी बरामद किए गए थे। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।