सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cd ratio, expert committee

Jammu News: जम्मू संभाग के सात जिलों में कम सीडी रेशियो पर सरकार गंभीर, बनेगी विशेषज्ञ समिति

विज्ञापन
cd ratio, expert committee
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू संभाग के सात जिलों में बैंकों में जमा राशि के मुकाबले कम कर्ज देने पर सरकार ने चिंता जताई है। स्थिति में सुधार के लिए जिला स्तर पर सात विशेष उप समितियां बनाई जाएंगी। मुख्य सचिव ने जांच के लिए विषय विशेषज्ञों की एक समिति बनाने का सुझाव दिया है। इनका काम कम ऋण-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) के कारण का पता लगाना और बेहतर बनाने के उपाय सुझाना होगा।


यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (यूटीएलबीसी) ने अक्तूबर 2023 में सभी जिलों में सीडी रेशियो 60 फीसदी तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया था। 31 दिसंबर 2025 तक सात जिले जम्मू, कठुआ, उधमपुर, रियासी, सांबा, पुंछ और राजोरी लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए। कश्मीर संभाग का कोई भी जिला सूची में नहीं है। जम्मू जिले का सीडी रेशियो सबसे कम 41.64 फीसदी है। कम सीडी रेशियो अनुपात वाले जिलों में जम्मू, कठुआ, उधमपुर, रियासी और सांबा में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) लीड बैंक है। पुंछ और राजोरी में जेके बैंक लीड बैंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूटीएलबीसी ने फैसला लिया है कि जिन जिलों में सीडी रेशियो 60 फीसदी से कम है वहां विशेष उप समितियां बनाई जाएंगी जो स्थानीय स्तर पर स्थिति की समीक्षा करेंगी और पता लगाएंगी कि बैंकों में जमा राशि के मुकाबले कर्ज वितरण अपेक्षित स्तर तक क्यों नहीं पहुंच पा रहा है? समितियां स्थिति सुधारने के लिए सुझाव भी देंगी। लीड बैंक मैनेजर खुर्शीद मुजफ्फर का कहना है यूटीएलबीसी जिलों की प्रगति की हर महीने समीक्षा करेगी। सभी बैंकों और अन्य लोन देने वाली संस्थाओं को कर्ज वितरण बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


--------------------------

जानिए क्या होता है सीडी रेशियो?

किसी जिले के बैंक में जमा कुल राशि के मुकाबले कितना पैसा कर्ज में दिया गया है, उसे सीडी रेशियो कहा जाता है। यानी बैंकों में 100 करोड़ रुपये जमा हैं और 56 करोड़ लोन के रूप में दिए जा चुके हैं तो सीडी रेशियो 56 फीसदी हुआ। यह बताता है कि स्थानीय लोगों, कारोबारियों और अन्य जरूरतमंदों को कितना लोन मिल रहा है। यूटीएलबीसी ने सभी जिलों के लिए लक्ष्य 60 फीसदी तय किया हुआ है।

--------------------------

इन जिलों में बनेंगी उप समितियां

जिला सीडी रेशियो

जम्मू 41.64%

कठुआ 53.18%

उधमपुर 54.67%

रियासी 54.87%

पुंछ 54.96%

राजोरी 56.62%

सांबा 57.04%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed