{"_id":"6a2731fd288e70034004893e","slug":"shakti-nagar-ban-polythene-jammu-news-c-10-jmu1062-933740-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पंजाब से मुकुल ट्रेडर्स के गोदाम में पहुंचा 20 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन, जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पंजाब से मुकुल ट्रेडर्स के गोदाम में पहुंचा 20 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन, जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जम्मू। शक्ति नगर में कारोबारी मुकुल गुप्ता के मुकुल ट्रेडर्स गोदाम में सोमवार को नगर निगम की टीम ने छापा मारा। कार्रवाई में 20 क्विंटल सिंगल यूज प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद किया। कारोबारी मुकुल ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलीथिन को पंजाब से लाया गया है। टीम ने 50,000 रुपये का जुर्माना लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पंजाब सरकार से संपर्क करके प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलीथिन उत्पादन व तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साहिद हुसैन ने बताया कि सरकार की ओर से प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद कुछ कारोबारी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे मामलों पर नजर रखने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीम ने व्यापारियों और आम लोगों से प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग न करने की अपील की है।
अधिकारियों ने साफ कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। व्यापारिक प्रतिष्ठानों और आम लोगों से प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग न करने, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की। निगम ने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भविष्य में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
सेहत और पर्यावरण के लिए इतना खतरनाक है पाॅलीथिन
पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक आपकी सेहत और पर्यावरण दोनों के लिए बड़ा खतरा हैं। चंद मिनट का इस्तेमाल शरीर में जहर घोलने का काम करता है। शोध के अनुसार प्लास्टिक को लचीला और टिकाऊ बनाने के लिए बिस्फेनॉल-ए और थैलेट्स जैसे खतरनाक रसायन का इस्तेमाल होता है। इससे कैंसर, बांझपन, हार्मोनल असंतुलन, लिवर और सांस से जुड़ी गंभीर बीमारियां हो रही हैं।
-- -- -- -- -- -
कागजों में आदेश
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सख्त निर्देश के बावजूद मुख्य बाजारों, सब्जी मंडियों और रिहायशी इलाकों में पॉलीथिन का इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है। समय-समय पर चालान काट जा रहे हैं लेकिन स्रोत (सप्लाई चेन) पर लगाम लगाने में अधिकारी नाकाम साबित हुए हैं। सिंगल यूज पॉलीथिन (120 माइक्रोन से कम) न तो रीसाइकल होता है और न ही नष्ट। यह नालियों को जाम करता है जिससे मामूली बारिश में भी शहर में जलभराव की स्थिति पैदा करती है। नगर निगम डोर-टू-डोर कलेक्शन से लेकर रोड स्वीपिंग में रोजाना 400 एमटी कचरे का उठान करवा रहा है। प्री-मानसून की तैयारियों को लेकर नाले और ड्रेन की सफाई का अभियान चल रहा है। ऐसे में रोजाना 50 टन पॉलीथिन निकल रहा है।

Trending Videos